सारण में डाकघर से लाखों रुपए के गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 May, 2022 04:30 PM

fir registered in case of embezzlement of lakhs of rupees from post office

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गबन के मामले को लेकर सहाजितपुर थाना में छपरा मुख्य डाकघर के डाक निरीक्षक चन्द्रगुप्त प्रसाद ने तत्कालीन उप डाकपाल सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के टड़वा पोझीहा गांव निवासी प्रभुनाथ चौधरी के पुत्र विनय कुमार के...

छपराः बिहार में सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र स्थित उप डाकघर में वर्ष 2014 से 2018 तक तत्कालीन उप डाकपाल द्वारा करीब 21 लाख रुपए गबन करने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गबन के मामले को लेकर सहाजितपुर थाना में छपरा मुख्य डाकघर के डाक निरीक्षक चन्द्रगुप्त प्रसाद ने तत्कालीन उप डाकपाल सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के टड़वा पोझीहा गांव निवासी प्रभुनाथ चौधरी के पुत्र विनय कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

प्राथमिकी में कहा है कि वर्ष 2014 से वर्ष 2018 के सितम्बर माह तक के कार्यकाल के दौरान संचय पोस्ट मोडुल में जाकर बैक डेट में 21,17,697 रुपए विभिन्न खाते से गैर कानूनी तरीके से निकासी की गई है। इस कार्य में उनके साथ अभिकर्ता बनियापुर थाना क्षेत्र के हाथी पुर गांव निवासी लालबाबू शर्मा के पुत्र ओमप्रकाश शर्मा की भी संलिप्तता रहीं हैं। मामले में जांच शुरू कर दी गयी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!