समस्तीपुर के स्कूल में दो गुटों के बीच हुई झड़प, फायरिंग के दौरान शिक्षक को लगी गोली

Edited By Ramanjot, Updated: 12 May, 2022 04:55 PM

firing in school in samastipur teacher got shot

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर स्कूल परिसर में दो गुटों ने एक दूसरे पर गोलीबारी की। इस दौरान मौके पर मौजूद शिक्षक बिरजू राम को गोली लग गई, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल शिक्षक को समस्तीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

समस्तीपुरः बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर स्थित हाई स्कूल परिसर में गुरूवार को दिन-दहाड़े असमाजिक तत्वों द्वारा गोली चलाई गई। गोलीबारी की घटना में शिक्षक बिरजू राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर स्कूल परिसर में दो गुटों ने एक दूसरे पर गोलीबारी की। इस दौरान मौके पर मौजूद शिक्षक बिरजू राम को गोली लग गई, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल शिक्षक को समस्तीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इधर, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मूल्यांकन परिषद के प्रदेशध्यक्ष शाहजफर इमाम ने इस घटना की तीव्र निंदा करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!