बिहार में शराबबंदी के बीच बड़ी कार्रवाई: 2600 लीटर से अधिक विदेशी शराब लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Oct, 2026 01:31 PM

2 603  liters of foreign liquor seized from a truck in araria

जिला पदाधिकारी, अररिया के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज से फारबिसगंज की ओर चार लेन सड़क के रास्ते विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।

अररिया: बिहार में अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की सुबह भारी मात्रा में विदेशी शराब लदे एक ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की कुल मात्रा 2603.16 लीटर आंकी गई है। सभी शराब की बोतलों पर अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए लिखा हुआ है। 

जिला पदाधिकारी, अररिया के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज से फारबिसगंज की ओर चार लेन सड़क के रास्ते विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन और कारर्वाई के लिए मद्यनिषेध निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक शिवज्ञान कुमार के नेतृत्व में विशेष दल गठित किया गया। दल में सहायक अवर निरीक्षक सोनालाल, मद्यनिषेध सिपाही और प्रतिनियुक्त गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे।

गठित दल ने रात करीब डेढ़ बजे जोकीहाट थाना क्षेत्र के रानी चौक के पास किशनगंज-अररिया चार लेन सड़क पर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े चार बजे पंजीकरण संख्या NL01G-9104 वाला एक ट्रक आता दिखाई दिया। जांच दल को देखकर चालक ने वाहन घुमाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!