Edited By Harman, Updated: 11 Jun, 2025 09:27 AM

बिहार के औरंगाबाद से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां पर पूर्व मुखिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वहीं उनका शव किसी दूसरे के घर से पुलिस ने बरामद किया है। वहीं इस दिल दहलाने वाली घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां पर पूर्व मुखिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वहीं उनका शव किसी दूसरे के घर से पुलिस ने बरामद किया है। वहीं इस दिल दहलाने वाली घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ओबरा थाना क्षेत्र के खराटी गांव की है। मृतक की पहचान बभनडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिंह का शव किसी अन्य घर से बरामद किया गया। शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे किसी ने बेरहमी से पीट-पीटकर मुखिया को मौत के घाट उतारा है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम कर दिया है।
बताया जा रहा है कि शव गांव के ही एक शख्स मदन शर्मा के घर से बरामद किया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में मदन शर्मा सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।