पूर्णिया में ट्रक से 1 करोड़ 50 लाख रुपए का गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Jul, 2022 01:05 PM

ganja worth rs 1 crore 50 lakh recovered from truck in purnia

पुलिस सूत्रों ने बताया कि समेकित जांच चौकी दालकोला पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। वाहन जांच के क्रम में बंगाल की ओर से आ रहे एक ट्रक कंटेनर को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस बल को देखकर वाहन चालक गाड़ी को तेजी से भागने का प्रयास करने लगा लेकिन...

पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया जिले की बायसी थाना पुलिस ने मंगलवार को 456 किलोग्राम गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। |

पुलिस सूत्रों ने बताया कि समेकित जांच चौकी दालकोला पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। वाहन जांच के क्रम में बंगाल की ओर से आ रहे एक ट्रक कंटेनर को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस बल को देखकर वाहन चालक गाड़ी को तेजी से भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा कर कंटेनर ट्रक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक के पीछे जा रहे स्कॉर्पियो को भी रोका और वाहन पर सवार लोगों से पूछताछ की।

सूत्रों ने बताया कि तलाशी के क्रम में ट्रक कंटेनर की छत से 165 पैकेट में रखा 456 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब एक करोड़ 50 लाख रुपए है। इस सिलसिले में पांच तस्कर अरविन्द कुमार, धीरज कुमार, उपवन कुमार उर्फ रतन कुमार, राम जी और बच्चा लाल पासवान को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!