विजिलेंस के हत्थे चढ़ा बैंक का फील्ड ऑफिसर, 75 हजार रिश्वत लेते हुए दबोचा

Edited By Harman, Updated: 11 Apr, 2026 12:51 PM

gaya sbi field officer caught red handed accepting 75 000 bribe

बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों पर निगरानी विभाग ने गया में बड़ी कार्रवाई की है। जहां विजिलेंस की टीम ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक फील्ड ऑफिसर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Bihar News : बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों पर निगरानी विभाग ने गया में बड़ी कार्रवाई की है। जहां विजिलेंस की टीम ने SBI के एक फील्ड ऑफिसर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब आरोपी अधिकारी कथित रूप से एक आवेदक से लोन पास कराने के बदले घूस की रकम मांग रहा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अतरी प्रखंड के छतनी गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाले रामचंद्र महतो के बेटे ने करीब साढ़े सात लाख रुपये के लोन के लिए एसबीआई(SBI)में आवेदन किया था। आरोप है कि इस लोन को मंजूरी दिलाने के बदले फील्ड ऑफिसर रविरंजन कुमार ने 75 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित  का कहना है कि बिना पैसे दिए लोन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा रही थी, जिसके चलते उन्होंने विजिलेंस विभाग से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

ब्यूरो द्वारा परिवादी की शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद कांड अंकित कर ब्यूरो  एक धावा दल का गठन किया गया। टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही फील्ड ऑफिसर ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल विजिलेंस विभाग आरोपी से पूछताछ कर रहा है और मामले की गहन जांच जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!