भात खा गई बकरी तो दो भाइयों में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत... 6 घायल

Edited By Harman, Updated: 10 Apr, 2026 03:21 PM

goat eats rice two brothers get into violent brawl one dies

यह घटना पश्चिमी चंपारण के लौरिया प्रखंड स्थित धोबनी पंचायत के व्यासपुर बकुलहिया वार्ड संख्या 6 की है। मृतक की पहचान मोती लाल साह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक बकरी द्वारा भात खा लेने की मामूली बात को लेकर दो सगे भाइयों मोतीलाल साह और...

Bihar News : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली घरेलू विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक व्यक्ति की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि मृतक के घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पश्चिमी चंपारण के लौरिया प्रखंड स्थित धोबनी पंचायत के व्यासपुर बकुलहिया वार्ड संख्या 6 की है। मृतक की पहचान मोती लाल साह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक बकरी द्वारा भात खा लेने की मामूली बात को लेकर दो सगे भाइयों मोतीलाल साह और मुन्ना साह के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते -देखते मामला इतना बढ़ता गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में मोतीलाल साह समेत कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मोतीलाल साह की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मुन्ना साह और उनके तीन बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के पुत्र के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!