शौर्येत्सव 2025 में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने लहराया जीत का परचम

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jan, 2025 04:50 PM

government women s polytechnic waved flag of victory in shauryatsav 2025

छात्राओं ने कबड्डी में प्रथम स्थान पाया जिसमें प्रियंका कुमारी भारती (कैप्टन) वैष्णवी, अलका, शानु सुप्रिया, प्राची सिंह, शानु दिव्यानी, ईषा, सुगंधा एवं आकृति शामिल हैं। वहीं रिले रेस 4.400 में शानु सुप्रिया, प्रियंका कुमारी, ईषा एवं सुगन्धा ने...

पटना: विज्ञान, प्रावैधिक एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के तत्वावधान में उमंग शौर्यत्सव 2.0 - 2025 के तहत नवीन राजकीय पॉलिटेक्निक पटना-13 एवं पाटलिपुत्रा खेल कम्प्लेक्स में आयोजित तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय, पटना प्रमंडल खेल प्रतियोगिता शौर्येत्सव 2025 में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, पटना की छात्राओं ने अपने सदम्य साहस, अनुशासन, योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न खेलें सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में जीत का परचम लहराया। 

छात्राओं ने कबड्डी में प्रथम स्थान पाया जिसमें प्रियंका कुमारी भारती (कैप्टन) वैष्णवी, अलका, शानु सुप्रिया, प्राची सिंह, शानु दिव्यानी, ईषा, सुगंधा एवं आकृति शामिल हैं। वहीं रिले रेस 4.400 में शानु सुप्रिया, प्रियंका कुमारी, ईषा एवं सुगन्धा ने अद्भूत रूप से दौड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रियांसी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डिस्कशन में पल्लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रियांसी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिबेट प्रतियोगिता में ऐश्वर्या वेदसेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नेहा कुमारी एवं 200 मीटर दौड़ में आकृति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा कुमारी निबंध प्रतियोगिता में दूसरे स्थान एवं डिबेट प्रतियोगिता में निधि झा ने दूसरा स्थान हासिल किया।

प्राचार्य ने छात्राओं के जीत पर बधाई देते हुए कहा कि संस्थान की छात्राएं काफी मेहनती, लगनशील एवं दृढ़ निश्चयी हैं, जिसका आज सुखद परिणाम मिला। प्राचार्य ने खेल समन्वयकों को छात्राओं को प्रेरित एवं मनोबल बढ़ाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्राचार्य ने छात्राओं को अब फरवरी में विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर जीत हासिल करने का मुल मंत्र दिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!