Edited By Ramanjot, Updated: 21 Jul, 2025 05:50 PM
वहीं 2020 के चुनाव में दानापुर विधानसभा सीट (Danapur Assembly Seat) पर आरजेडी कैंडिडेट रीतलाल यादव ने जीत हासिल की थी। रीतलाल यादव को 89 हजार आठ सौ 95 वोट मिला था जबकि बीजेपी उम्मीदवार आशा देवी 73 हजार नौ सौ 71 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। इस...
Danapur Assembly Seat: दानापुर विधानसभा सीट पटना जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। दानापुर सीट (Danapur Assembly Seat) पर 1957 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट जगत नारायण लाल चुनाव जीते। 1962 और 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट रामसेवक सिंह लगातार दो बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1969 और 1972 में कांग्रेस के बुद्ध देव सिंह चुनाव जीते थे जबकि 1977 में कांग्रेस के ही राम लखन सिंह यादव चुनाव जीते थे। इसके बाद 1980 में कांग्रेस इंदिरा की तरफ से बुद्ध देव सिंह चुनावी मैदान में उतरे और जीत गए।

1985 में निर्दलीय विजेंद्र राय यादव चुनाव जीते थे जबकि 1990 में जनता दल की तरफ से विजेंद्र राय यादव दूसरी बार विधायक चुने गए थे। 1995 में पहली बार यह सीट बीजेपी कैंडिडेट विजय सिंह यादव विधायक बने थे। 2000 में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दानापुर सीट से विधायक चुने गए थे। 2002 के उपचुनाव में भी आरजेडी कैंडिडेट रामानंद यादव विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2005, 2010 और 2015 में इस सीट पर बीजेपी का ही कब्जा रहा और आशा देवी लगातार तीन बार विधायक चुनी गई हैं। वहीं 2020 के चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रीतलाल यादव ने दानापुर में बाजी पलट दिया था।
Danapur Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में दानापुर विधानसभा सीट (Danapur Assembly Seat) पर आरजेडी कैंडिडेट रीतलाल यादव ने जीत हासिल की थी। रीतलाल यादव को 89 हजार आठ सौ 95 वोट मिला था जबकि बीजेपी उम्मीदवार आशा देवी 73 हजार नौ सौ 71 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। इस तरह से रीतलाल यादव ने आशा देवी को 15 हजार नौ सौ 24 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया। वहीं दीपक कुमार 7 हजार सात सौ 31 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Danapur Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में दानापुर सीट (Danapur Assembly Seat) पर बीजेपी कैंडिडेट आशा देवी ने जीत हासिल की थी। आशा देवी ने आरजेडी कैंडिडेट राज किशोर यादव को 5 हजार दो सौ नो वोट के अंतर से हराया था.....आशा देवी को कुल 72 हजार एक सौ 92 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राज किशोर यादव को कुल 66 हजार नौ सौ 83 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय टिंकू यादव को कुल 13 हजार 2 वोट मिले थे।
Danapur Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में दानापुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आशा देवी ने जीत हासिल किया था। आशा देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार रीतलाल राय को 17 हजार नौ सौ 19 वोट के अंतर से हराया था। आशा देवी को कुल 59 हजार चार सौ 25 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रीतलाल राय को कुल 41 हजार पांच सौ छह वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे आरजेडी कैंडिडेट सच्चिदानंद राय को कुल 11 हजार चार सौ 95 वोट मिले थे।

Danapur Seat Result 2005 ।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में दानापुर सीट (Danapur Assembly Seat) पर बीजेपी उम्मीदवार आशा देवी ने जीत हासिल की थी। आशा देवी ने आरजेडी कैंडिडेट रामानंद यादव को 17 हजार एक सौ 62 वोट के अंतर से हराया था। आशा देवी को कुल 49 हजार नौ सौ 89 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामानंद यादव को कुल 32 हजार आठ सौ 27 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा कैंडिडेट सुरेश राय को कुल 7 हजार नौ सौ 14 वोट मिले थे।

दानापुर विधानसभा सीट (Danapur Assembly Seat) के चुनावी नतीजे को तय करने में यादव वोटरों की निर्णायक भूमिका है। वहीं, पासवान, रविदास, राजपूत, भूमिहार,कुर्मी और मुस्लिम वोटरों की भी अच्छी खासी तादाद है। इसके अलावा दानापुर सीट पर वैश्य समुदाय का भी बोलबाला है। वैसे दानापुर में आरजेडी लीडर रीतलाल यादव की तूती बोलती है लेकिन बिल्डर से रंगदारी मांगने के आरोप में रीतलाल यादव को भागलपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है। अब देखना होगा कि इस चुनाव में आरजेडी रीतलाल यादव या उनके परिवार में से किसे टिकट देती है।