इंसानियत हुई तार-तार! गार्ड ने पहले 5 साल के मासूम के साथ की दरिंदगी, फिर बेरहमी से रेत गला; खौफनाक वारदात की वजह जान कांप उठेंगे

Edited By Harman, Updated: 11 Apr, 2026 09:53 AM

guard raped innocent 5 year old then slits his throat

बिहार के जहानाबाद जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक निजी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में 5 साल के मासूम छात्र की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जहानाबाद के एसपी...

Bihar Crime News : बिहार के जहानाबाद जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक निजी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में 5 साल के मासूम छात्र की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि लोधीपुर गांव स्थित स्कूल हॉस्टल के ही गार्ड, मुकेश कुमार ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मासूम के साथ पहले दरिंदगी की हदें पार की। उसने जुर्म छुपाने के डर से बच्चे की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर डाली।

पूछताछ के दौरान आरोपी गार्ड ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में रहता था। उसने पुलिस को बताया कि हॉस्टल के बच्चे उसे 'नपुंसक' कहकर चिढ़ाते थे, जिससे वह मानसिक तनाव में था। उसे बच्चों के प्रति गुस्सा था। वारदात की रात वह नशे की हालत में था और इसी कुंठा में उसने मासूम को अपनी हवस और गुस्से का शिकार बना डाला।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में हॉस्टल संचालक तरुण कुमार उर्फ गांधी को भी पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। जांच में यह बात भी सामने आई कि गार्ड और संचालक के बीच संबंध ठीक नहीं थे और आरोपी हॉस्टल को बदनाम कर उसे बंद करवाना चाहता था। जहानाबाद एसपी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में 'स्पीडी ट्रायल' चलाया जाएगा ताकि इस दरिंदगी के लिए आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके। मासूम  की मौत ने पूरे जिले में आक्रोश और शोक की लहर पैदा कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!