जाति जनगणना को लेकर नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा, वह जल्द बुलाएंगे सर्वदलीय बैठकः तेजस्वी

Edited By Ramanjot, Updated: 12 May, 2022 11:11 AM

have full faith in nitish kumar regarding caste census tejashwi

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नीतीश जल्द ही इस मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने मुझे आश्वासन दिया है कि वह राज्य में इस कवायद को करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करने के लिए...

पटनाः बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि उन्हें जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है।

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नीतीश जल्द ही इस मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने मुझे आश्वासन दिया है कि वह राज्य में इस कवायद को करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करने के लिए जल्द ही एक सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। मुझे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बातों पर पूरा भरोसा है। चूंकि उन्होंने हमें आश्वासन दिया है, इसलिए हमें कुछ समय इंतजार करना चाहिए।” यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री ने मुझे बताया कि वह भी राज्य में जाति आधारित जनगणना कराने के पक्ष में हैं।”

दरअसल, राजद नेता ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर जाति आधारित जनगणना कराने के वादे पर ''देरी की रणनीति'' अपनाने का आरोप लगाया था और प्रक्रिया शुरू करने के लिए उन्हें 48 से 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!