बिहार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब कोविड-19 वार्ड में जाकर पूछेंगे मरीजों का हाल

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Aug, 2020 01:54 PM

health department officials will now go to covid 19 ward and ask for patients

बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव पद की जिम्मेवारी प्रत्यय अमृत को दिए जाने के बाद कोरोना संक्रमितों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब कोविड-19 वार्ड में जाकर मरीजों का हाल पूछेंगे।

पटनाः बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव पद की जिम्मेवारी प्रत्यय अमृत को दिए जाने के बाद कोरोना संक्रमितों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब कोविड-19 वार्ड में जाकर मरीजों का हाल पूछेंगे।

स्वास्थ विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब विभागीय अधिकारियों को कोरोना वार्ड का दौरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सिर्फ अस्पताल परिसर का भ्रमण नहीं करेंगे बल्कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए वार्ड में भी जाएंगे और मरीजों से उनका हाल जानेंगे। मरीजों से मिली जानकारी के आधार पर व्यवस्था को सुद्दढ़ करने में काफी मदद मिलेगी।

सिंह ने कहा कि पूर्व से ही कोविड केयर सेंटर्स, जिलों के डेडिकेटेट कोविड हेल्थ सेंटर्स और मेडिकल कॉलेजों में प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक ,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक निरंतर भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुद्दढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने स्वयं दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल मुजफ्फरपुर का दौरा किया था। प्रधान सचिव स्वास्थ्य ने इससे पहले जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज भागलपुर, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल और नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मुआयना भी किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!