महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर 'हॉकी राजगीर 2024' मोबाइल ऐप लॉन्च, प्रतियोगिता से जुड़ी मिलेगी सारी जानकारी

Edited By Harman, Updated: 08 Nov, 2024 02:50 PM

hockey rajgir 2024 mobile app launched for women s hockey championship

बिहार के राजगीर में होने वाले एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 'हॉकी राजगीर 2024' मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया। यह ऐप बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए, एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त होगी।...

पटना: बिहार के राजगीर में होने वाले एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 'हॉकी राजगीर 2024' मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया। यह ऐप बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए, एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त होगी। वहीं,इस ऐप में टिकट बुकिंग से लेकर नालंदा के सभी पर्यटक स्थलों की भी जानकारी रहेगी।

PunjabKesari

हिलसा में ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य आयोजन
बता दें आज यानी शुक्रवार को हिलसा में एक भव्य ट्रॉफी गौरव यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सूर्य मंदिर तालाब छठ घाट पर किया गया। इस समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार और अनुमंडल पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। साथ ही इस दौरान बड़ी संख्या में छठ व्रती भी मौजूद हुए। लोक आस्था के महापर्व छठ पर आयोजित ट्रॉफी गौरव यात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया।

PunjabKesari

हर जिले में ट्रॉफी गौरव यात्रा को एक पर्व की तरह मनाया
गौरतलब हो कि बिहार मे पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। कई देशों के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। हर जिले में ट्रॉफी गौरव यात्रा को एक पर्व की तरह मनाया है। हमारा नारा ही है- 'हॉकी का पर्व, बिहार का गर्व'। नालंदा के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 11 से 20 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में एशिया की छह प्रमुख टीमें- भारत, चीन, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया हिस्सा लेंगी।

खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
बता दें कि खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी खिलाड़ियों को पांच स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।आने-जाने के लिए वोल्वो एसी बसें उपलब्ध कराई गई हैं, और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है। गाड़ियों में जीपीएस लगाया गया है ताकि उनकी निगरानी की जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!