Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jun, 2026 06:08 PM

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
Road Accident: बिहार में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में मंदिर से लौट रहे दंपत्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एकमा थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव निवासी जगनारायण मांझी का पुत्र पप्पू मांझी अपने पत्नी को सोमवती अमावस्या की पूजा के लिए प्रसिद्ध महेंन्द्र नाथ मंदिर मोटरसाइकिल से ले गया था। पूजा के बाद वापस आने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल रसूलपुर बाजार पर दुर्घनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पप्पू मांझी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गईं।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।