राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, कांग्रेस नेता ने गाड़ी में खड़े होकर किया जनता का अभिवादन

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Aug, 2025 06:07 PM

huge crowd gathered in rahul gandhi s voter rights yatra

राहुल गांधी के  साथ बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश सहनी, राजद सांसद अभय कुशवाहा और बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम सहित कई नेता चल रहे थे। इस यात्रा...

Voter Adhikar Yatra: इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दूसरे दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को देखने और अभिवादन करने के लिए सड़क पर बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। आज सुबह 8.15 बजे औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड में स्थित एक खेल मैदान से राहुल गांधी ने अपनी वोटर अधिकार यात्रा के दूसरे दिन का आगाज किया। 
PunjabKesari
राहुल गांधी के  साथ बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश सहनी, राजद सांसद अभय कुशवाहा और बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम सहित कई नेता चल रहे थे। इस यात्रा में राहुल गांधी एक खुली गाड़ी में खड़े हो कर सड़क के दोनों तरफ खड़ी जनता का अभिवादन कर रहे थे। उनके पीछे राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस के राजेश राम भी खुली जीप से लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। 
PunjabKesari
गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के पहले दिन रविवार को करीब 60 किलोमीटर चलने के बाद औरंगाबाद के कुटुंबा में राहुल गांधी ने गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ विश्राम किया था। सोमवार सुबह यात्रा शुरू करने के बाद राहुल गांधी यहां के सूर्य मंदिर गए थे और गठबंधन के साथी नेताओं के साथ पूजा अर्चना की थी। गांधी वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में आज रफीगंज, गरारु, बागडीहा, गोह, अहियापुर होते हुए गयाजी जाएंगे और वहां एक जनसमूह को संबोधित कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची तैयार करने में कथित गड़बड़ियों से जनता को वाकिफ कराएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!