"जनता के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए विपक्ष निकाल रहा वोट अधिकार यात्रा", मंत्री नितिन नवीन का हमला

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Aug, 2025 02:41 PM

opposition is taking out vote adhikar yatra to save political ground nitin nave

Bihar Politics: बिहार के पथ निर्माण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने कहा कि विपक्ष ‘वोट अधिकार यात्रा' जनता के अधिकारों के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिये निकाल रही है। नवीन ने विपक्ष...

Bihar Politics: बिहार के पथ निर्माण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने कहा कि विपक्ष ‘वोट अधिकार यात्रा' जनता के अधिकारों के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिये निकाल रही है। नवीन ने विपक्ष द्वारा 17 अगस्त से शुरू की जाने वाली वोट अधिकार यात्रा को जनता को गुमराह करने की एक और विफल कोशिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के तमाम नेता इस यात्रा में शामिल होंगे, लेकिन इन नेताओं का अपना अतीत और कार्यशैली ही यह साबित करती है कि यह यात्रा जनता के अधिकारों के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए है।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों मिलकर...- Nitin Naveen
मंत्री नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने कहा कि जिन्होंने कभी शासन में रहते हुए विकास के नाम पर जनता से केवल झूठे वादे किए, वही आज खुद को जनता का मसीहा बताने निकल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों मिलकर बिहार की जनता को जागरूक करने का दावा कर रहे हैं। यह बात अपने आप में एक बड़ा उपहास है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी की विपक्ष के साथ‘वोट अधिकार यात्रा' जनता के अधिकार के लिए नहीं, बल्कि‘वोट बैंक बचाओ यात्रा'है। जनता को जागरूक करने के नाम पर भ्रम फैलाने और सत्ता के सपने देखने वाले ये नेता असल में अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

नवीन ने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और उन्हें मालूम है कि इंडिया गठबंधन का एजेंडा केवल चुनावी फायदा उठाना है, न कि जनता के वास्तविक मुद्दों का समाधान करना। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने देख लिया है कि जब ये लोग सत्ता में होते हैं, तब कैसे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है, भ्रष्टाचार बेलगाम होता है और प्रशासनिक अव्यवस्था अपने चरम पर पहुंच जाती है। मंत्री ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बिहार में विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति कर रही है, जबकि विपक्ष केवल झूठे आरोप, भ्रम फैलाने और राजनीतिक नौटंकी में लगा हुआ है। जनता को इस ढोंग और पाखंड की राजनीति से सावधान रहना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!