नालंदा में लड़की को फेशियल कराना पड़ा महंगा, शादी के बाद ससुराल की बजाए जाना पड़ा थाने; जानिए क्या है मामला

Edited By Harman, Updated: 08 Mar, 2025 02:17 PM

in nalanda getting a facial done proved costly for the bride

बिहार के नालंदा से हैरानीजनक मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन शादी के बाद ससुराल नहीं जा सकी। इसका कारण यह है कि नव-विवाहिता ने शादी से पहले किसी ब्यूटी पार्लर में स्किन ट्रीटमेंट कराया था और जिससे लड़की की त्वचा संक्रमित हो गई। वहीं इस घटना से...

Nalanda News: बिहार के नालंदा से हैरानीजनक मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन शादी के बाद ससुराल नहीं जा सकी। इसका कारण यह है कि नव-विवाहिता ने शादी से पहले किसी ब्यूटी पार्लर में स्किन ट्रीटमेंट कराया था और जिससे लड़की की त्वचा संक्रमित हो गई। वहीं इस घटना से आहत होकर दुल्हन ब्यूटी पार्लर के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंच गई। 

फेशियल के बाद बिगड़ी चेहरे की हालत 
मिली जानकारी के अनुसार,  मामला नालंदा के चंडी थाना इलाके के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने शादी से पहले किसी ब्यूटी पार्लर में जाकर फेशियल करवाया, जो कि उसके चेहरे पर रिएक्शन कर गया। दुल्हन का चेहरा लाल हो गया और त्वचा पर जलन होने लगी। गुरूवार रात दुल्हन की दूल्हे सुभाष शादी संपन्न हो गई। 

दूल्हे ने विदाई से किया इनकार
वहीं शुक्रवार सुबह तक दुल्हन की हालत बहुत खराब हो गई। जब विदाई की जाने लगी तो दूल्हे ने दुल्हन को ससुराल ले जाने से मना कर दिया। दूल्हे ने कहा कि दुल्हन की हालत ठीक होने के बाद ही उसको ससुराल ले जाएंगे।

दूल्हे के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची दुल्हन
वहीं इस घटना से दुखी होकर नवविवाहिता अपने पति के साथ पुलिस थाने गई और ब्यूटी पार्लर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पार्लर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!