Motihari News: सिंदूरदान के समय दूल्हा हुआ बेहोश तो लड़की पक्ष ने बारात को बनाया बंधक, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Harman, Updated: 04 Mar, 2025 09:34 AM

when the groom fainted bride cancelled marriage in motihari

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के जितना थाना क्षेत्र में एक अजीबो- गरीब घटनाक्रम में विवाह समारोह के दौरान दूल्हे की तबीयत बिगड़ने पर लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया है। लड़की पक्ष का कहना था कि वे अपनी बेटी की शादी एक बीमार लड़के से...

Motihari News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के जितना थाना क्षेत्र में एक अजीबो- गरीब घटनाक्रम में विवाह समारोह के दौरान दूल्हे की तबीयत बिगड़ने पर लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया है।        

 सिंदूरदान के समय दूल्हा हुआ बेहोश 
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि राहुल की बरात रविवार को चिरैया थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी नरेश प्रसाद यादव की बेटी से विवाह के लिए गई थी। शादी का माहौल हंसी-खुशी और धूमधाम से चल रहा था। जयमाला की रस्म भी पूरी हो गई। लेकिन जैसे ही सिंदूरदान की बारी आई, दूल्हे राहुल की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देख लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए और शादी से इनकार कर दिया। 

लड़की वालों ने बीमार दूल्हे से शादी करने से किया मना
लड़की पक्ष का कहना था कि वे अपनी बेटी की शादी एक बीमार लड़के से नहीं करेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया और शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग करने लगे। रातभर दोनों पक्षों में समझौते की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। सुबह होते ही यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। स्थानीय मुखिया मनोज प्रसाद यादव दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में चिरैया थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हालांकि, मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!