आरा में भीषण सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पिता सहित मासूम बच्ची की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Oct, 2020 04:04 PM

innocent girl including father died in road accident

बिहार के भोजपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां शनिवार की सुबह एक बस ने बाइक सवार पति-पत्नी व उनकी पुत्री को रौंद दिया। इस घटना में पिता एवं पुत्री की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मृतकों के घर में...

आराः बिहार के भोजपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां शनिवार की सुबह एक बस ने बाइक सवार पति-पत्नी व उनकी पुत्री को रौंद दिया। इस घटना में पिता एवं पुत्री की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि हसन बाजार ओपी क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी जय प्रकाश अपनी पत्नी व पुत्री के साथ बाइक से पीरो बाजार आए थे। वहीं वापस अपने गांव लौटते समय विपरीत दिशा से आ रही बस ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक पेशे से एक ट्रैक्टर चालक था।

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!