बिहार में एक ओर बड़ा खजाना! जमुई में लौह अयस्क का खान होने की संभावना, GSI की टीम कर रही सर्वे

Edited By Nitika, Updated: 26 May, 2022 05:22 PM

iron ore mine in jamui

बिहार में सोने का भंडार मिलने के बाद अब जमुई में फिर बड़ा खजाना मिला है। जमुई में लोह अयस्क का भंडार मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं जीएसआई यानी जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में यह बात सामने आई है।

 

जमुईः बिहार में सोने का भंडार मिलने के बाद अब जमुई में फिर बड़ा खजाना मिला है। जमुई में लोह अयस्क का भंडार मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं जीएसआई यानी जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में यह बात सामने आई है।

दरअसल, जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड में मंजोष पंचायत के 8 से 10 किलोमीटर क्षेत्र में लौह अयस्क का खान होने की बात कही जा रही है। इसे लेकर जीएसआई की टीम के द्वारा सर्वे किया जा रहा है। बीते 2 सप्ताह से इस पंचायत में जीएसआई की टीम जमीन में दो से ढाई सौ मीटर छेद कर सैंपल ले रही है। इस दौरान आयरन के अलावा सफेद संगमरमर भी निकलते देखा गया।

वहीं इससे पूर्व के सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि यहां कहीं तो 70 से 80 प्रतिशत लौह अयस्क मौजूद है। यहां की जमीन में 40 मीटर के बाद ही आयरन मिलना शुरू हो जाता है और 65 मीटर के बाद तो भारी मात्रा में लौह अयस्क मिलता है।

बता दें कि 20 साल पहले मंजोष गांव के पहाड़ी इलाके में बच्चों को खेलने के दौरान एक चुम्बक से एक काला रंग का पत्थर चिपक गया था। इसके बाद मिट्टी के कुछ अंश भी चुंबक के साथ चिपकने लगे। इससे लोगों को लगा कि यहां की मिट्टी में लोहा मिला हुआ है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!