यूपी में NDA के साथ चुनाव लड़ना चाहती है JDU, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भेजा गया प्रस्तावः त्यागी

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Aug, 2021 11:21 AM

jdu wants to contest elections with nda in uttar pradesh tyagi

केसी त्यागी ने जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय के कर्पूरी ठाकुर सभागार में हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मणिपुर में उनकी पार्टी अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में राजग के साथ ही पार्टी...

पटनाः जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के. सी. त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहती है और इससे संबंधित प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया गया है।

केसी त्यागी ने जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय के कर्पूरी ठाकुर सभागार में हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मणिपुर में उनकी पार्टी अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में राजग के साथ ही पार्टी चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व को भेज दिया गया है। भाजपा के इस संबंध में फैसले का इंतजार है।

प्रधान महासचिव ने कहा कि बैठक में जातिगत जनगणना के प्रस्ताव पर भी सर्वसम्मति से मुहर लगी है। अब पूरे देश में जातिगत जनगणना की मांग उठ रही है और यह होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने भी इस मांग का समर्थन किया है। त्यागी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उनकी पार्टी जोर जबरदस्ती के पक्ष में नहीं है। बिहार में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काम काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक करना ही एकमात्र विकल्प है।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, संजय झा, प्रधान महासचिव केसी त्यागी और संजय वर्मा के साथ ही सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। आज 29 अगस्त को राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के साथ ही पार्टी के 23 राज्यों के अध्यक्ष, सभी सांसद, बिहार की नीतीश सरकार में जदयू कोटे के सभी मंत्री समेत 250 नेता शामिल होंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!