कुंवर सिंह विजयोत्सव बिहार के लिए ऐतिहासिक अवसर, एक साथ 75 हजार तिरंगे लहराने का बनेगा रिकॉर्डः सुशील

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Apr, 2022 09:53 AM

kunwar singh vijayotsav historic occasion for bihar sushil modi

भाजपा सांसद ने कहा कि वीर कुंवर सिंह की संघर्ष भूमि जगदीशपुर में एक साथ 75 हजार तिरंगे लहराने का कीर्तिमान बनेगा। उन्होंने कहा कि इसमें बिहार के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आजादी के महान नायक के प्रति अपना आदर प्रकट करना चाहिए। मोदी ने...

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर है। मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि वर्ष 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों को कड़ी चुनौती देकर बिहार के शौर्य का इतिहास रचा था। उनकी जयंती को विजयोत्सव के रूप में मना कर बिहार फिर इतिहास रचने जा रहा हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि वीर कुंवर सिंह की संघर्ष भूमि जगदीशपुर में एक साथ 75 हजार तिरंगे लहराने का कीर्तिमान बनेगा। उन्होंने कहा कि इसमें बिहार के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आजादी के महान नायक के प्रति अपना आदर प्रकट करना चाहिए। मोदी ने कहा कि स्वाधीनता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष में बिहार हमेशा आगे रहा। वर्ष 1857 का पहला स्वतंत्रता संग्राम हो, 1942 का सत्याग्रह हो या भ्रष्ट तानाशाही के विरुद्ध 1974-75 का जेपी आंदोलन, बिहार ने सदैव जाति-धर्म की संकीर्णता से ऊपर उठ कर संघर्ष किया और बलिदान की महान परम्परा कायम रखी।

भाजपा नेता ने कहा कि वीर कुंवर सिंह का साथ देने से नाराज ब्रिटिश सरकार ने सेना में बिहारियों की भर्ती बंद कर दी थी। ऐसी प्रताड़ना और उपेक्षा के बावजूद बिहार संघर्षों की सबसे उर्वर भूमि बना रहा। उन्होंने कहा कि कुंवर सिंह को याद करना उस योद्धा भाव को जीवंत रखने का ऐतिहासिक अवसर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!