सबसे ज्यादा खर्च करने वाला देश का 5वां राज्य बना बिहार, वित्त विभाग में मनाई गई लड्डू सेरेमनी

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Mar, 2022 03:02 PM

laddu ceremony celebrated in finance department

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और बिहार दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं। बिहार का खर्च लगातार बढ़ते जा रहा था लेकिन कोरोना काल में थोड़ा लड़खड़ाया था। इस बार सारी संभावनाओं के अनुकूल वित्त बजट 218302.70 करोड़ के वनस्पति...

पटनाः आज बिहार सरकार के वित्त विभाग में लड्डू सेरेमनी मनाई गई। दरअसल, वित्तीय वर्ष 2021-22 में बिहार ने 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का आकड़ा प्राप्त किया है, जिसके बाद बिहार देश का पांचवां सबसे ज्यादा खर्च करने वाला राज्य बन गया है।

PunjabKesari

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और बिहार दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं। बिहार का खर्च लगातार बढ़ते जा रहा था लेकिन कोरोना काल में थोड़ा लड़खड़ाया था। इस बार सारी संभावनाओं के अनुकूल वित्त बजट 218302.70 करोड़ के वनस्पति 200461.51 करोड़ रुपए खर्च करके वित्त विभाग ने काफी सुखद अनुभव करते हुए लड्डू सेरेमनी का आयोजन किया। वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि दिल्ली में हलवा सेरेमनी मनाकर वित्त खर्च का उत्सव मनाने की परंपरा की जगह लड्डू सेरेमनी मनाकर बिहार में नई उल्लास परंपरा की शुरूआत की जा रही है। इस उत्साह को कायम रखते हुए अगले साल लगभग 2.34 लाख करोड़ वित्त बजट को पूरा करने में जूट जाएंगे।

PunjabKesari

वित्त मंत्री व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दो लाख करोड़ से ज्यादा खर्च करने वाले राज्यों में बिहार पांचवे स्थान पर पहुंचने को ऐतिहासिक बताया। उनके अनुसार बिहार का क्रमश: शिक्षा विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग आदि विभाग सबसे ज्यादा खर्च करके बिहार के विकास की गाथा लिखा है। यह पहला मौका है जब बिहार का वित्त विभाग लड्डू सेरेमनी मनाकर अपनी उपलब्धि को सेलीब्रेट कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!