लोकसभा चुनाव छठवां चरणः बिहार में NDA के सामने आठों सीटें बचाने की चुनौती, किसी का भी खेल बिगाड़ सकते हैं निर्दलीय

Edited By Ajay kumar, Updated: 23 May, 2024 05:33 PM

lok sabha sixth phase challenge for nda to save eight seats in bihar

छठे चरण के मतदान में बिहार की आठ लोकसभा सीटों वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में 25 मई को मतदान होगा। इन आठ सीटों पर 86 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

पटनाः छठे चरण के मतदान में बिहार की आठ लोकसभा सीटों वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में 25 मई को मतदान होगा। इन आठ सीटों पर 86 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। साल 2019 आम चुनाव में इन आठ सीटों में भाजपा को 4, जेडीयू को 3 और एलजेपी को एक सीट पर जीत मिली थी।

वाल्मीकि नगर में थारू अदिवासी और निर्दलीय हुए निर्णायक
वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र पश्चिम चंपारण जिले में है। यहां एनडी जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रहा है। जेडीयू ने सांसद सुनील कुमार कुशवाहा को फिर से उतारा है। इंडिया गठबंधन में राजद ने चीनी मिल मालिक दीपक यादव को उम्मीदवार बनाया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़े प्रवेश मिश्रा निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं। यहां भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा असम से दो बार सांसद रहे नव कुमार सरनिया उर्फ हीराबाई भी मैदान में हैं। बसपा से दुर्गेश सिंह चौहान हैं। एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधे मुकाबले वाली इस सीट पर थारू अदिवासी निर्णायक मतदाता है, तो निर्दलीय भी किसी का खेल बिगाड़ सकते हैं।

पश्चिमी चंपारण में जीत का चौका रोकने का जाल बिछाया
पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट पर भाजपा से मौजूदा सांसद डॉ. संजय जायसवाल उम्मीदवार है। वह तीन बार सांसद चुने गए हैं। इस बार जीत का चौका लगाना चाहते हैं। राजद ने रणनीति के तहत यहां से कांग्रेस के ब्राह्मण मदन मोहन तिवारी पर भरोसा जताया है। इससे मुकाबला रोचक हो गया है। मदन मोहन भाजपा के कोर वोट बैंक ब्राहमण मतों में सेंधमारी कर रहे हैं। उन्हें राजद के परंपरागत मुस्लिम यादव मतों का समर्थन पहले ही है।

पूर्वी चंपारण में जातीय समीकरण की नई बिसात
पूर्वी चंपारण सीट पर भाजपा ने सांसद राधामोहन सिंह को मैदान में उतारा है। राधामोहन सिंह लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं और चौथी बार जीत के लिए मैदान में हैं। राधामोहन सिंह राजपूत समाज से आते हैं। यहां इंडिया गठबंधन की तरफ से वीआईपी के राजेश कुशवाहा उनका मुकाबला कर रहे हैं। इस सीट पर पिछले तीन चुनावों में सवर्ण बना सवर्ण मुकाबला हुआ था। लेकिन इस बार इंडिया गठबंधन के नया दांव खेलने से मुकाबला रोचक हो गया है।

शिवहर में लवली आनंद की जीत नहीं आसान
शिवहर सीट पर भाजपा से तीन बार की सांसद रमा देवी की जगह इस बार जेडीयू ने पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को मैदान में उतारा है। लवली सांसद रह चुकी हैं। इंडिया गठबंधन से राजद की ऋतु जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है। यहां पूर्व सांसद सीताराम सिंह के छोटे पुत्र राणा रणजीत एआईएमआईएम से मैदान में हैं। उनके निशाने पर है लवली आनंद। उनका कहना है कि लवली के पति आनंद मोहन ने ही उनके पिता सीताराम सिंह को हराया था।

वैशाली में सांसद जूझ रहीं बाहुबली की चुनौती से
वैशाली सीट पर चिराग पासवान ने राजपूत समुदाय की सांसद वीणा देवी पर भरोसा जताया है। राजद ने यहां भूमिहार समुदाय से आने वाले बाहुबली मुन्ना शुक्ला को उतारा है। यहां राजपूत और यादव मतदाताओं का दबदबा है। ऐसे में राजद ने भूमिहार समाज क उम्मीदवार को उतारकर लड़ाई रोचक बना दी है। वैशाली लोकसभा का गठन 1977 में हुआ था। अब तक हुए 13 चुनावों में इस सीट से 11 वार राजपूत उम्मीदवारों की जीत हुई है। दो बार भूमिहार प्रत्याशी जीते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!