Bihar Lok Sabha Elections 2024: 7वें चरण की 3 सीट पर NDA और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी फिर देंगे एक-दूसरे को चुनौती

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Jun, 2024 09:03 AM

nda and india alliance candidates will again challenge each other on 3 seats

पाटलिपुत्र संसदीय सीट पर राजग में शामिल भारतीय जनता  (भाजपा) प्रत्याशी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव और इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की पुत्री राजद नेत्री राज्यसभा सांसद...

पटना: बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें एवं अंतिम चरण में तीन सीट पाटलिपुत्र, काराकाट और जहानाबाद पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) के प्रत्याशी वर्ष 2019 के आम चुनाव के बाद इस बार भी एक दूसरे को चुनौती देंगे। बिहार लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में आठ सीट पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, जहानाबाद, बक्सर, काराकाट और सासाराम (सु) पर मतदान है। इनमें से तीन सीट बक्सर, काराकाट और सासाराम (सु) के सांसद को राजग ने बेटिकट कर दिया है, जबकि अन्य पांच सीट पर राजग के वर्तमान सांसद चुनावी मैदान में डटे हैं। 

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट
पाटलिपुत्र संसदीय सीट पर राजग में शामिल भारतीय जनता  (भाजपा) प्रत्याशी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव और इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की पुत्री राजद नेत्री राज्यसभा सांसद मीसा भारती तीसरी बार आमने-सामने हैं। वर्ष 2014 के आम चुनाव में पाटलिपुत्र सीट पर भाजपा के राम कृपाल यादव ने राजद की मीसा भारती को 40 हजार 322 मतो के अंतर से पराजित किया था। वर्ष 2019 के चुनाव में भी भाजपा के राम कृपाल यादव और राजद की मीसा भारती के बीच चुनावी जंग हुई। इस चुनाव में राम कृपाल यादव ने मीसा भारती को 39 हजार 321 मतों के अंतर से शिकस्त दी। वर्ष 2024 के चुनाव में भी पाटलिपुत्र संसदीय सीट पर भाजपा के राम कृपाल यादव और राजद की मीसा भारती सियासी रणभूमि में एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। 

काराकाट लोकसभा सीट
काराकाट संसदीय सीट पर राजग के घटक राष्ट्रीय लोकमोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और इंडिया गठबंधन के घटक भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) प्रत्याशी, ओबरा से दो बार विधायक रहे राजाराम सिंह तीसरी बार एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। वर्ष 2009 में काराकाट संसदीय सीट पर हुये पहले आम चुनाव में जदयू) के महाबली सिंह ने राजद की कांति सिंह को पराजित किया। कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह तीसरे, जबकि भाकपा माले के राजाराम सिंह चौथे नंबर पर रहे। वर्ष 2014 में राजग में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजद प्रत्याशी कांति सिंह को मात दे दी। जदयू के महाबली सिंह तीसरे नंबर, जबकि भाकपा माले के राजाराम सिंह पांचवे नंबर पर रहे। वर्ष 2019 में जदयू के महाबली सिह ने रालोसपा के उपेन्द्र कुशवाहा को पराजित कर दिया। भाकपा माले के राजाराम सिंह तीसरे नंबर पर रहे। रालोमो के उपेन्द्र कुशवाहा और भाकपा माले का मुकाबला दो बार वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में हुआ। इस बार के चुनाव में भी दोनों प्रतिद्धंदी आमने-सामने हैं। 

जहानाबाद लोकसभा सीट
जहानाबाद संसदीय सीट पर जदयू के चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी,राजद प्रत्याशी सुरेन्द्र प्रसाद यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी पूर्व सांसद अरूण कुमार दूसरी बार एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। वर्ष 2019 में जदयू के चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कड़े मुकाबले में पूर्व सांसद राजद प्रत्याशी सुरेन्द्र प्रसाद यादव को महज 1,751 वोटों के अंतर से मात दी थी। राष्ट्रीय समता पार्टी प्रत्याशी पूर्व सांसद अरुण कुमार तीसरे नंबर पर रहे। राजद के पूर्व विधायक मुनि लाल यादव निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी जंग में कूद गए हैं और यहां मुकाबले को चतुष्कोणीय बनाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। सातवें चरण की तीन सीट पटना साहिब, नालंदा और आरा संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन के टिकट पर पहली बार लोकसभा के रण में उतरे प्रत्याशी राजग के वर्तमान सांसदों को चुनौती देंगे।       

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!