"बिहार लोकतंत्र की जन्मस्थली व ज्ञान की भूमि", मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

Edited By Harman, Updated: 22 Mar, 2025 03:45 PM

mallikarjun kharge wishes on bihar diwas

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार दिवस के मौके पर एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा , ‘‘लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार ज्ञान की भूमि है। बिहार से ही गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों की आवाज बुलंद की थी। बिहार दिवस पर सभी...

Bihar Diwas2025: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार दिवस के मौके पर शनिवार को कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशी विकास का अध्याय जल्द शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए अपनी भूमिका निभानी है। बिहार में इस साल अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। 

खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार ज्ञान की भूमि है। बिहार से ही गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों की आवाज बुलंद की थी। बिहार दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।" उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशी विकास का अध्याय जल्द शुरू होने वाला है। अब वह समय आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए अपनी भूमिका निभानी है।" 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!