एक घंटे में शादी, ऑटो से दुल्हन की विदाई, 3 किलोमीटर दूर जाते ही हो गया बड़ा कांड, फिर पता चली ऐसी सच्चाई.. दुल्हे के पैरों तले खिसक गई जमीन

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jun, 2025 04:28 PM

marriage in one hour departure in auto then the bride was kidnapped

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामले जिले के चैनपुर का है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के पृथला गांव का रहने वाले पवन कुमार की शादी चैनपुर प्रखंड के ही एक गांव की लड़की से हुई। शादी की रस्म शुरू होने से पहले लड़की के परिजनों ने लड़के वालों से 1.10 लाख...

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद जब दुल्हन की विदाई हुई तो रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं जब इस किडनैपिंग की पूरी सच्चाई सामने आई तो दुल्हें के पैरों तले से जमीन खिसक गई। दरअसल, लड़का लुटेरी दुल्हन गैंग का शिकार हुआ था। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी.....

हरियाणा के पृथला गांव का है पीड़ित
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामले जिले के चैनपुर का है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के पृथला गांव का रहने वाले पवन कुमार की शादी चैनपुर प्रखंड के ही एक गांव की लड़की से हुई। शादी की रस्म शुरू होने से पहले लड़की के परिजनों ने लड़के वालों से 1.10 लाख रुपए लिए। इसके बाद लड़की को जेवर सहित अन्य सामान भी दिया गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, शादी के लड़की वालों ने ऑटो मंगाकर दुल्हन की विदाई की और उन्हें पंडित दीनदयालय उपाध्याय जंक्शन के लिए रवाना कर दिया। 

दूल्हे से लूटपाट और दुल्हन का अपहरण
जैसे ही सभी लोग तीन किलोमीटर दूर पहुंचे, NH-219 पर गेहुअनवा नदी के पास कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदनाशों ने दूल्हे से लूटपाट की और फिर दुल्हन को किडनैप कर अपने साथ ले गए। बाद में जब इस किडनैपिंग की सच्चाई सामने आई तो दूल्ह के होश उड़ गए। उसे आसपास के लोगों से पता चला कि जिस लड़की से उसकी शादी हुई है वो लोग शादी करवाने के नाम पर लुटेरों का गिरोह संचालित करते हैं। इस मामले को लेकर दूल्हे के जीजा सुरेश ने थाने में FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि लड़की से शादी कराने के एवज में इस गिरोह ने पहले ही 1.10 लाख रुपए ले लिए थे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!