विदा होते ही दुल्हन हुई गायब... जब खुला राज़, दूल्हा पकड़ बैठा अपना सिर!

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jun, 2025 09:27 PM

looteri dulhan bihar news

शादी के नाम पर एक युवक के साथ ऐसा धोखा हुआ जिसने न सिर्फ उसके सपनों को तोड़ दिया बल्कि जेवर और नगदी भी लूट ली गई।

कैमूर:शादी के नाम पर एक युवक के साथ ऐसा धोखा हुआ जिसने न सिर्फ उसके सपनों को तोड़ दिया बल्कि जेवर और नगदी भी लूट ली गई। मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां हरियाणा से आया एक दूल्हा शादी के कुछ ही घंटों बाद लुटेरी दुल्हन गैंग का शिकार बन गया।

हरियाणा के पृथला गांव के रहने वाले पवन कुमार नामक युवक की शादी 13 जून को चैनपुर प्रखंड के खरिगावां में तय हुई थी। लड़की पक्ष से फोन पर ही बातचीत कर रिश्ता तय किया गया था। दूल्हा अपने जीजा, बहन और एक पंडित के साथ शादी करने पहुंचा था। शादी तय स्थान पर जल्दी-जल्दी में संपन्न हो गई और लड़की पक्ष ने दुल्हन को विदा कर ऑटो से दूल्हा पक्ष को स्टेशन के लिए रवाना कर दिया।

लेकिन NH-219 पर गेहुअनवा नदी के पास जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची, तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। हथियार के बल पर बदमाशों ने नकदी और जेवरात लूट लिए और दुल्हन को जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए।

पहले से तय थी साजिश?

घटना के बाद जब पवन कुमार और उसके परिजनों ने आसपास के ग्रामीणों से बात की तो पूरी सच्चाई सामने आई। पता चला कि यह शादी महज एक धोखाधड़ी थी, जिसमें लुटेरी दुल्हन गैंग ने सारा प्लान रचा था। शादी से पहले ही दूल्हा पक्ष से 1.10 लाख रुपये लिए गए थे, जो लड़की के परिवार ने अपने खर्च के नाम पर लिए थे। अब तक किसी लड़की या उसके परिजनों का कोई पता नहीं चला है।

पीड़ित दूल्हे के जीजा सुरेश कुमार ने इस पूरे मामले की शिकायत चैनपुर थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!