बिहार में जानलेवा बना नींबू, सास और ननदों ने मिलकर विवाहिता को उतारा मौत के घाट

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Apr, 2022 11:09 AM

married woman murdered in lemon dispute in bihar

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के छौडादानो थाना अंतर्गत चैनपुर गांव का है। छौडादानो थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान काजल देवी (28) के तौर पर की गई है जो चैनपुर गांव निवासी सुनील बैठा की पत्नी है। उन्होंने बताया कि...

मोतिहारीः इन दिनों नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन वही नींंबू कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है, यह किसी ने नहीं सोचा होगा। बिहार के पूर्वी चंपारण में नींबू एक महिला के कत्ल की वजह बन गया। दरअसल, नीबू तोड़ने के विवाद में एक विवाहिता के साथ उसकी सास और दो ननदों ने बुधवार को मारपीट की तथा गला दबाकर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के छौडादानो थाना अंतर्गत चैनपुर गांव का है। छौडादानो थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान काजल देवी (28) के तौर पर की गई है जो चैनपुर गांव निवासी सुनील बैठा की पत्नी है। उन्होंने बताया कि मृतका के सिर पर चोट एवं गले में रस्सी का निशान पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मरने वाली महिला का पति और ससुर प्रदेश के बाहर काम करते हैं और वारदात के समय घर में मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि आरोपी सास और दोनों ननद घर छोड़ फरार हैं। उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!