नालंदा में बीड़ी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 लाख से अधिक संपत्ति के नुकसान की आशंका

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jul, 2024 01:04 PM

massive fire breaks out in beedi factory in nalanda

नालंदाः बिहार के नालंदा जिले में एक बीड़ी फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। फैक्ट्री में लगी इस भीषण आग से 10 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति के नुकसान होने की आशंका जताई गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।...

नालंदाः बिहार के नालंदा जिले में एक बीड़ी फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। फैक्ट्री में लगी इस भीषण आग से 10 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति के नुकसान होने की आशंका जताई गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भीषण आग पर नियंत्रण किया।  

सूचना के अनुसार, यह घटना सिलाव थाना क्षेत्र की है। फैक्ट्री के स्टाफ ने बताया कि भठ्ठी से निकली छोटी सी चिंगारी से पूरी फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटें आसमान को छूती हुई नजर आ रही थी। इस भयानक घटना को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस भीषण आग में कोई भी मजदूर हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर खाना खाने चले गए थे, दो तीन लोग ही थे जो फैक्टरी के बाहर थे। 

वहीं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कहा है कि यदि फैक्ट्री में आग बुझाने वाले यंत्र होते तो इस घटना से बचा जा सकता था। फैक्ट्री मालिक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम करने होंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!