बिहार के कई जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा...13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 May, 2023 01:06 PM

mercury crossed 40 degrees in many districts of bihar

वहीं पिछले 24 घंटे में 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे गर्म शहर शेखपुरा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को बांका और पूर्णिया में हीट वेव का असर दिखा। मौसम विभाग...

पटनाः बिहार में भीषण गर्मी के साथ-साथ तेज चल रहे गर्मी हवाओं ने भी लोगों को बेहाल कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में बीते 4 दिनों से हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को भी 13 जिलों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य के कई हिस्सों में 13 मई तक रहेगी हीट वेव की स्थिति
वहीं पिछले 24 घंटे में 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे गर्म शहर शेखपुरा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को बांका और पूर्णिया में हीट वेव का असर दिखा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश की राजधानी पटना, जमुई, बेगूसराय, मुंगेर, बांका, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, खगड़िया, भागलपुर, जहानाबाद, गया और लखीसराय  में हीट वेव की स्थिति रहेगी। राज्य के कई हिस्सों में 13 मई तक हीट वेव की स्थिति रहेगी। इस दौरान दिन में तापमान 40 से 43 डिग्री और रात में 27 डिग्री तक पहुंचने की संभावना हैं। 14 मई के बाद मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 15 मई को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भाग के 12 जिलों में हल्की बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है।

 24 घंटे में शेखपुरा रहा सबसे गर्म
इधर, बीते 24 घंटे में 2 जिलों में हीट वेव की स्थिति रही। गुरुवार को 10 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। सबसे गर्म शेखपुरा रहा, जिसका तापमान अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पटना का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 41.4 डिग्री, औरंगाबाद का 40.7 डिग्री, जमुई का 41.0 डिग्री, खगड़िया का 40.2 डिग्री, नवादा का 40.7 डिग्री, वैशाली का 41.9 डिग्री, गया का 40.6 डिग्री और नालंदा का 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ सबसे कम तापमान मुजफ्फरपुर और किशनगंज में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!