Cold Wave Alert Bihar: बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू! 8 डिग्री तक लुढ़का पारा

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Dec, 2025 09:25 AM

cold wave alert bihar today

दि​संबर के दूसरे हफ्ते में बिहार में ठंड ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। Minimum Temperature लगातार गिर रहा है, जिससे सुबह–शाम की कड़ाके की ठंड लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है।

Cold Wave Alert Bihar: दि​संबर के दूसरे हफ्ते में बिहार में ठंड ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। Minimum Temperature लगातार गिर रहा है, जिससे सुबह–शाम की कड़ाके की ठंड लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है। कई जिलों में Dense Fog की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई है। दिन में हल्की धूप राहत जरूर देती है, लेकिन गर्माहट बहुत कम महसूस हो रही है।

Cold Wave Alert: तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में Rainfall Activity बिल्कुल नहीं हुई और मौसम शुष्क रहा। मंगलवार की सुबह राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा।

समस्तीपुर में Visibility 100 मीटर तक पहुंच गई, जो सबसे कम दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 22.4°C से 28.1°C के बीच रहा, जिसमें किशनगंज सबसे गर्म रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.4°C से 15.6°C के बीच रिकॉर्ड किया गया, सबसे कम तापमान सबौर (भागलपुर) में दर्ज हुआ।

आज का मौसम: कोहरे से सतर्क रहें

आज भी आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन पछुआ हवाएं ठंड को और तेज कर देंगी। सुबह के समय कई जिलों में Dense Fog Condition बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों तक 15–20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे Visibility Drop की स्थिति बनी रह सकती है।

कुछ जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होने का अनुमान है।

आने वाले 3–4 दिन: शुष्क रहेगा मौसम

अगले कुछ दिनों में बिहार के मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट, न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना,दक्षिण बिहार—बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास—में रात का तापमान 8–10°C के बीच रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!