'अपनी हार को पचा नहीं पाते कांग्रेस के नेता, कभी EVM  तो कभी एग्जिट पोल पर...', मंत्री नितिन नवीन का Congress पर हमला

Edited By Harman, Updated: 09 Oct, 2024 04:49 PM

minister nitin naveen attacks congress

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस के कई नेता सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं, इस पर मंत्री नितिन नवीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब-जब वो हारते है तो लोकतंत्र की दुहाई देते हैं और जीतते है तो कहते है जनता उनके साथ है। लोकतंत्र की...

पटना: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस के कई नेता सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं, इस पर मंत्री नितिन नवीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब-जब वो हारते है तो लोकतंत्र की दुहाई देते हैं और जीतते है तो कहते है जनता उनके साथ है। लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि हार को भी स्वीकार किया जाता है और जीत में जनता के साथ खड़े रहना होता है।

"जनता ने जलेबी बनाने का तरीका बता दिया"
मंत्री नितिन नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता हार को पचा नहीं पाते हैं और हार का ठिकड़ा कभी ईवीएम तो कभी एग्जिट पोल पर डालते है। उनका अपनी नाकामी की ओर ध्यान नहीं रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग कल तक जलेबी की फैक्ट्री लगाए थे, जनता ने उन्हें बता दिया कि असली जलेबी किस तरह से बनती है। जमीन पर रहने से जलेबी की मिठास पता चलती है। वे लोग अब तक जलेबी को फैक्ट्री में बनवा रहे थे इसलिए उन्हें जलेबी की मिठास नहीं मिल पाई।

"तेजस्वी यादव कोर्ट में घसीटे हुए व्यक्ति हैं"
तेजस्वी यादव के इस आरोप पर कि जिन नेताओं ने मेरी चरित्र को धूमिल करने का काम किया उन सब को अदालत तक लेकर जाएंगे। इस पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा मैं चुनौती देता हूं तेजस्वी यादव को, जो बातें हम लोगों ने कही है उसको साबित करके दिखाएं। कोर्ट में तो वह खुद घसीटे हुए व्यक्ति हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!