अब कोरोना की चपेट में आए बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी, संपर्क में आए लोगों से की ये अपील

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jan, 2022 01:11 PM

minister samrat chaudhary became corona positive

मंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर लिखा, "कोरोना टेस्ट कराने पर मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अतः पिछले 48 घंटे में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि अपना जांच जल्द से जल्द करवाएं। मेरा आप सभी से अनुरोध है कोरोना एक बार फिर तेजी से फैल...

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। आम जनता के साथ-साथ नेता भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी भी कोरोना की चपेट में आए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

मंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर लिखा, "कोरोना टेस्ट कराने पर मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अतः पिछले 48 घंटे में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि अपना जांच जल्द से जल्द करवाएं। मेरा आप सभी से अनुरोध है कोरोना एक बार फिर तेजी से फैल रहा है, सावधान रहें और गाइडलाइंस का पालन करें।"

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सांसद मनोज झा, हम अध्यक्ष जीतन राम मांझी एवं उनका परिवार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!