हैवानियत की हदें पार... ICU में भर्ती 45 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला के साथ 4 दरिंदों ने किया दुष्कर्म

Edited By Nitika, Updated: 17 May, 2021 09:25 PM

misdeed with corona positive woman

बिहार की राजधानी पटना से हैवानियत की हदों को पार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर कोरोना महामारी से जूझ रही 45 वर्षीय महिला को 4 दरिंदों ने आईसीयू में हवस का शिकार बनाया।

 

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से हैवानियत की हदों को पार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर कोरोना महामारी से जूझ रही 45 वर्षीय महिला को 4 दरिंदों ने आईसीयू में हवस का शिकार बनाया। वहीं इस मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

45 वर्षीय महिला की बेटी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पटना के एक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती उसकी मां, जो एक कोराना मरीज भी है, का वहां यौन उत्पीड़न किया गया। उसने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह अस्पताल पहुंची तब पीड़िता ने इशारों में बताया कि उसके साथ रविवार की रात दुष्कर्म हुआ है। रात में उसके घर जाने के बाद आइसीयू में 4 युवक घुस गए। पीड़िता की बेटी ने मां का बयान लेने के समय वीडियो भी बनाया। वायरल वीडियो में पीड़िता इशारों में आपबीती बता रही है।

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है, "जांच जारी है। पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।"अस्पताल के सुविधा निदेशक का कहना है कि हमने एक आंतरिक टीम बनाई है, जिसने जांच की। उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला। पुलिस यहां है, वे भी जांच कर रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!