Edited By Nitika, Updated: 13 Jun, 2024 02:46 PM
![monsoon will come in bihar from june 15](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_6image_14_44_533014929heat-ll.jpg)
राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकतर जिलों के लोग उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। दिन में तेज धूप और लू तथा रात में उमस भरी गर्मी में बिजली के कट लोगों को बर्दाश्त करने पड़ रहे हैं। पंखा-कूलर एसी भी इतनी चिलचिलाती गर्मी में ठंडक नहीं दे पा रहे हैं। वहीं...
पटनाः राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकतर जिलों के लोग उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। दिन में तेज धूप और लू तथा रात में उमस भरी गर्मी में बिजली के कट लोगों को बर्दाश्त करने पड़ रहे हैं। पंखा-कूलर एसी भी इतनी चिलचिलाती गर्मी में ठंडक नहीं दे पा रहे हैं। वहीं बिहार में 15 जून से मानसून दस्तक दे सकता है।
![Heat Wave Updates: बिहार में गर्मी से नहीं राहत, लू की चपेट में पटना समेत कई जिले, बक्सर में 42.9 डिग्री पहुंचा पारा - weather Today 6 April Bihar temperature forecast latest](https://akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/images/story/202204/temperature_rise_in_india-sixteen_nine.jpg?size=948:533)
मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक एसके सुमन ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। इतनी परेशानियों के बीच राहत भरी खबर यह है कि 15 जून से मानसून दस्तक दे सकता है। वैज्ञानिक ने बताया कि जब तक मॉनसून का प्रवेश नहीं होता है, तब तक गर्मी में कम से कम बाहर निकलें। इसके अतिरिक्त भीषण गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी हैं।
![Fatal heat waves are testing India's ability to protect 140 crore people - The Hindu BusinessLine](https://bl-i.thgim.com/public/incoming/s62c0o/article68181374.ece/alternates/LANDSCAPE_1200/411209420.jpg)
बिहार में तापमान 45 डिग्री से पार
बता दें कि 13 जून को बिहार के 15 जिलों में तापमान 45 डिग्री पार पहुंच चुका है। इतना ही नहीं लू के कारण अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हीट स्ट्रोक के अलावा डायरिया, बुखार के भी मरीज बढ़े हैं।