बिहार में मां और 2 मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या, रात में बारात से लौटा पति तो खौफनाक मंजर देख निकल गई चीखें

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Apr, 2026 02:05 PM

mother and two children brutally murdered in muzaffarpur bihar

मृतका की सास उर्मिला देवी ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

Muzaffarpur News: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक महिला और उसके दो बच्चों का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहबाजपुर मठ के समीप एक घर से एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है। 

गला घोंटकर हत्या की आशंका
मृतकों की पहचान रीता देवी (30), उसकी बेटी वैष्णवी (02) और तीन माह के पुत्र कन्हैया के रूप में हुई है। घटनास्थल से एक रस्सी भी बरामद हुई है, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पति मिठाई लाल शाह ने बताया कि वह सोमवार की रात अपने भाई के साथ एक बारात में गया था। देर रात करीब साढ़े तीन बजे घर लौटने पर दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर वह अंदर पहुंचा तो कमरे में पत्नी और दोनों बच्चों के शव मिला। परिवार के अन्य दो बच्चे उस रात दादी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। 

PunjabKesari


यह भी पढ़ें- घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम

मृतका की सास उर्मिला देवी ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि पहले भी उनके बेटे को जान से मारने की कोशिश की जा चुकी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) टीम को जांच के लिये बुलाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!