रोहतासः आपसी विवाद में चाचा-भतीजा की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Feb, 2021 05:57 PM

murder of uncle and nephew in mutual dispute

बिहार के रोहतास जिले में शुक्रवार की देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। लोगों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। घायल गोपाल दुबे को...

रोहतासः बिहार में रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में कुख्यात समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई। डबल मर्डर की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि लस्करीगंज मुहल्ला में शुक्रवार की देर रात गोपाल दुबे और कुख्यात माधव दुबे के परिवार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। घायल गोपाल दुबे को इलाज के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना में माधव दुबे की भी मौत हो गई। मृतक आपस में चाचा-भतीजा बताए जाते हैं।

सूत्रों ने बताया कि प्रथम द्दष्टया मामला संपति विवाद का प्रतीत होता है। माधव दुबे कुख्यात अपराधी था और उस पर पुलिस पर हमला, हत्या, लूट समेत कई अपराध के मामले दर्ज थे। वह पहले जेल भी जा चुका था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!