Edited By Harman, Updated: 11 Apr, 2026 05:05 PM

बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक 17 वर्षीय इंटर पास छात्रा के साथ उसके घर में ही घुसकर न केवल दरिंदगी की गई, बल्कि विरोध करने पर उसके माता-पिता की आंखों के सामने ही हथियार...
Bihar Crime News : बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक 17 वर्षीय इंटर पास छात्रा के साथ उसके घर में ही घुसकर न केवल दरिंदगी की गई, बल्कि विरोध करने पर उसके माता-पिता की आंखों के सामने ही हथियार तानकर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश और मातम का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं घटना से आहत होकर पीड़िता ने दी अपनी जान
हथियार के बल पर दिया वारदात को अंजाम
घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा अपने घर में मौजूद थी, तभी गांव का ही एक बदमाश दीवार फांदकर जबरन अंदर घुस गया। आरोपी ने छात्रा को हथियार के बल पर बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान जब छात्रा के माता-पिता खेत से काम कर वापस लौटे, तो घर के अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पिता पहुंचे तो दरिंदें ने तान दी बंदूक और फिर...
पीड़िता के पिता ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बेटी को बचाने और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाश ने उन पर पिस्तौल तान दी। आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। धमकी देते हुए वह बेखौफ होकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद छात्रा गहरे मानसिक सदमे में चली गई थी। शुक्रवार की सुबह जब परिवार वाले किसी काम से थोड़ी देर के लिए बाहर गए तो छात्रा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर खौफनाक कदम उठा लिया। काफी आवाज देने और धक्का देने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का मंजर देखकर मां-बाप चीखें निकल गई। बच्ची ने घटना से आहत होकर अपनी जान दे दी।
इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस वारदात की गहनता से छानबीन कर रही है।