Edited By Ramanjot, Updated: 09 Mar, 2025 04:10 PM
#Nityanandrai #Bihar #Rabridevi #Jitanrammanjhi
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी के बयान पर कहा, जनता जिसके साथ होती है सरकार उसकी ही बनती है। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया...
पटना: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी के बयान पर कहा, जनता जिसके साथ होती है सरकार उसकी ही बनती है। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है। बिहार के कल्याण के लिए उन्हें NDA पर भरोसा है जनता को प्रधानमंत्री मोदी, नीतीश कुमार पर भरोसा है। जीतन राम मांझी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी के बयान पर कहा, वह तो साबित हो ही रहा है कि, कांग्रेस कहां है, ये लोग कहां हैं, बाकी लोग कहां हैं, एकजुट होने का कोई सवाल ही नहीं है। उनका लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना है, यहां NDA एकजुट है और हम यहां 225 सीटें हासिल करेंगे...