Edited By Ramanjot, Updated: 01 Oct, 2026 09:37 AM

बैठक के दौरान आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर सभी घटक दलों की तैयारियों की समीक्षा की गई। नेताओं ने चुनाव में राजग की साझा रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने, घटक दलों के संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और कार्यकर्ताओं के स्तर तक...
पटना: बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना में राजग के घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय, चुनावी रणनीति और घटक दलों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM ) के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. डीएन सिन्हा, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया तथा संजय गांधी सहित राजग के प्रमुख नेता मौजूद थे।
बैठक के दौरान आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर सभी घटक दलों की तैयारियों की समीक्षा की गई। नेताओं ने चुनाव में राजग की साझा रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने, घटक दलों के संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और कार्यकर्ताओं के स्तर तक समन्वय को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। साथ ही सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार किया गया। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राजग पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ विधान परिषद चुनाव के मैदान में उतरने जा रहा है। घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय, मजबूत संगठनात्मक तालमेल और साझा रणनीति के साथ चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राजग के सभी घटक दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।