NEET UG 2024 पेपर लीक केस: मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को मिली जमानत, 90 दिन से था हिरासत में

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Aug, 2025 09:18 AM

neet 2024 scandal update

NEET UG 2024 पेपर लीक केस में बड़ी अपडेट सामने आई है। इस मामले के कथित मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को सीबीआई की विशेष अदालत ने जमानत दे दी है।

पटना: NEET UG 2024 पेपर लीक केस में बड़ी अपडेट सामने आई है। इस मामले के कथित मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को सीबीआई की विशेष अदालत ने जमानत दे दी है। मुखिया पिछले 90 दिनों से न्यायिक हिरासत में था, लेकिन अब तक उसके खिलाफ कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की गई थी। इसी आधार पर अदालत ने उसे राहत देते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

1 मई 2025 से जेल में था संजीव मुखिया

संजीव मुखिया को 1 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह की कोर्ट में उसके वकील ने दलील दी कि अभियुक्त 90 दिन से जेल में है, लेकिन सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे जमानत देने का निर्देश दे दिया।

केंद्र सरकार ने CBI को दी थी जांच की जिम्मेदारी

गौरतलब है कि NEET UG 2024 की परीक्षा 5 मई 2024 को आयोजित हुई थी। परीक्षा में धांधली की आशंका पर पहले कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद मामला आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को सौंपा गया। बाद में पेपर लीक का खुलासा होने पर केंद्र सरकार ने इसकी जांच CBI को सौंप दी। 23 जून 2024 से CBI इस केस की जांच कर रही है।

अब तक 49 गिरफ्तारियां, 45 पर चार्जशीट

अब तक इस केस में कुल 49 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। CBI ने 1 जुलाई 2024 को 13 आरोपियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की थी। अब तक कुल 45 अभियुक्तों पर चार्जशीट पेश की जा चुकी है। जांच के दौरान संजीव मुखिया को पेपर लीक नेटवर्क से जुड़ा पाया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!