11 फरवरी को मुंगेर रेल सह सड़क पुल का लोकार्पण करेंगे नीतीश कुमार और नितिन गडकरी

Edited By Nitika, Updated: 04 Feb, 2022 09:19 PM

nitish and gadkari to inaugurate munger rail cum road bridge

मुंगेर रेल सह सड़क पुल अब 11 फरवरी से चालू हो जाएगा। इस पुल का लोकार्पण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।

 

पटनाः मुंगेर रेल सह सड़क पुल अब 11 फरवरी से चालू हो जाएगा। इस पुल का लोकार्पण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। वहीं इससे खगड़िया, सहरसा, भागलपुर सहित अन्य जिले के लोगों को भी आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

नितिन नवीन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना में टोपो लैंड के मुआवजे का पेंच था। राज्‍य सरकार द्वारा निर्माण में टोपो लैंड के मुआवजे की राशि के भुगतान के निर्णय के बाद जमीन अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया गया। साथ ही शेष बचे काम को निश्चित समय में पूरा किया गया। इस पुल का एप्रोच बनाने के लिए लगभग 57 करोड़ रुपए राज्‍य सरकार द्वारा दिए गए हैं।

वहीं इस पुल से होकर आवागमन शुरू होने से मुंगेर और बेगूसराय जिले के लोगों को सीधा लाभ होगा। इसके अतिरिक्त बेगूसराय से देवघर तक की सीधी संपर्कता भी स्‍थापित हो जाएगी। बता दें कि इस पुल का शिलान्यास तत्‍कालीन प्रधानमंत्री स्‍व अटल बिहारी बाजपेयी ने 2003 में किया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!