सरकारी स्कूल के लाइब्रेरी का नाम अंग्रेजी में देख नाराज हुए नीतीश कुमार, बोले- "हम ब्रिटिश युग में नहीं रह रहे हैं"

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Sep, 2023 01:05 PM

nitish kumar got angry after seeing name of school library in english

नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें अंग्रेजी से कोई दिक्कत नहीं और जब वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तो अंग्रेजी भाषा उनकी शिक्षा का माध्यम थी। उन्होंने कहा, "संसद में मेरे कई भाषण भी इसी भाषा में थे।" उन्होंने कहा, "लेकिन, एक समय आया जब मैंने हिंदी के...

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सरकारी स्कूल के पुस्तकालय का नाम अंग्रेजी में लिखे होने पर बुधवार को गहरी नाराजगी व्यक्त की। नीतीश कुमार राज्य की राजधानी से लगभग 250 किलोमीटर दूर बांका जिले में थे, जहां वह निकटवर्ती जमुई में एक पुल के निरीक्षण के बाद पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक हाई स्कूल का दौरा किया। मुख्यमंत्री हाई स्कूल में बोर्ड पर अंग्रेजी में "डिजिटल लाइब्रेरी" लिखा देखकर नाराज हो गए और वहां मौजूद जिलाधिकारी अंशुल कुमार से कहा, "यह हिंदी में क्यों नहीं है? हम ब्रिटिश युग में नहीं रह रहे हैं।" 

नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें अंग्रेजी से कोई दिक्कत नहीं और जब वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तो अंग्रेजी भाषा उनकी शिक्षा का माध्यम थी। उन्होंने कहा, "संसद में मेरे कई भाषण भी इसी भाषा में थे।" उन्होंने कहा, "लेकिन, एक समय आया जब मैंने हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने का फैसला किया। इसलिए मैंने अंग्रेजी में अपने हस्ताक्षर करने बंद कर दिए। कृपया इस साइनबोर्ड को जल्द से जल्द बदलवाएं।" जिलाधिकारी ने कुमार को आश्वासन दिया कि आज ही बोर्ड को बदल दिया जाएगा। 

पहले भी कई बार नाराजगी जता चुके हैं नीतीश 
मुख्यमंत्री कई बार अंग्रेजी के उपयोग पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। गत फरवरी महीने में, उन्होंने एक कृषि उद्यमी को इसलिए फटकार लगाई थी, क्योंकि उसकी प्रस्तुति में "बहुत सारे अंग्रेजी शब्द" थे। एक महीने बाद, बिहार विधान परिषद के भीतर, उन्होंने ‘इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड' पर "ऑनरेबल" और "स्पीकिंग टाइम" जैसे शब्द देखकर सभापति देवेश चंद्र ठाकुर से नाराजगी जताई थी। ठाकुर उनकी ही पार्टी जदयू से हैं। दोनों जिलों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके अन्य कैबिनेट सहयोगी और शीर्ष सरकारी अधिकारी भी थे। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!