जमीन पर पड़ी थी मां, नाक और कान से निकल रहा था खून, स्कूल से घर लौटे बच्चे तो कमरे का नजारा देख उड़ गए होश

Edited By Ramanjot, Updated: 31 May, 2025 10:24 AM

a woman was brutally beaten to death in west champaran

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मनुआपुल थाना के खैरटिया कुर्मी टोला की है। मृतका की पहचान खैरटिया कुर्मी टोला निवासी राजमिस्त्री मनोज पटेल की पत्नी मधु देवी के रूप में हुई है। मृतक महिला के पुत्र मंजीत कुमार (10) ने बताया कि वह अपने छोटे भाई रंजीत...

Bihar Crime: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। महिला का बेटा जब स्कूल से लौटा तो कमरे के अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। मां जमीन पर पड़ी हुई थी और उसके नाक व कान से खून निकल रहा था। इस मामले में मृतका के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मृतका के शरीर पर मारपीट के निशान
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मनुआपुल थाना के खैरटिया कुर्मी टोला की है। मृतका की पहचान खैरटिया कुर्मी टोला निवासी राजमिस्त्री मनोज पटेल की पत्नी मधु देवी के रूप में हुई है। मृतक महिला के पुत्र मंजीत कुमार (10) ने बताया कि वह अपने छोटे भाई रंजीत कुमार (8) के साथ सुबह में स्कूल चला गया था। बड़ा भाई रंजन कुमार (16) काम पर गया था। मंजीत स्कूल से लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। वह अंदर गया तो देखा कि उसकी मां जमीन पर पड़ी हुई है। शरीर पर मारपीट के निशान है। नाक और कान से खून निकल रहा है। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे तो मालूम चला की मां की मौत हो गई है।

घटना के बाद पति घर छोड़कर फरार               
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार ने शुक्रवार को बताया कि एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। मधु देवी के शरीर पर चोट के निशान मिले है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुमार ने बताया कि मामले में मृतका के ससुर नरेंद्र पटेल और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद पति घर छोड़ कर फरार हो गया है।                      

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!