पिछले 1 महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की बड़ी घोषणाएं, 94 लाख परिवारों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपए की मदद

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Jul, 2025 06:45 PM

chief minister nitish kumar made big announcements in the last 1 month

पिछले एक महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। आइए इन घोषणाओं पर पहले डालते हैं एक नजर...1 करोड़ 11 लाख 22 हजार लोगों का सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 रुपए प्रति महीने से बढ़ाकर 1100 रुपए किया गया, 52 लाख...

पटना (विकास कुमार): पिछले एक महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। आइए इन घोषणाओं पर पहले डालते हैं एक नजर...

  • 1 करोड़ 11 लाख 22 हजार लोगों का सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 रुपए प्रति महीने से बढ़ाकर 1100 रुपए किया गया
  • 52 लाख आंगनबाड़ी बच्चों को हर साल मिलेगा पोशाक का तोहफा
  • जीविका दीदियों को सालाना 200 करोड़ रुपए का मिलेगा ऑर्डर
  • जीविका से जुड़े सभी कर्मियों का मानदेय हुआ दोगुना 
  • जीविका परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को 3 लाख से ज्यादा के बैंक ऋण पर सिर्फ 7% ब्याज देना होगा
  • बिहार सरकार के 4 लाख महिला कर्मियों को उनके ऑफिस के निकट मिलेगी आवास की सुविधा 
  • 94 लाख गरीब परिवारों को सरकार देगी 2-2 लाख रुपए
  • त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों का मासिक भत्ता डेढ़ गुणा किया गया
  • पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों की कार्यकाल के दौरान सामान्य मृत्यु होने पर भी उनके आश्रितों को मिलेंगे 5 लाख रुपए
  • मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों की बीमारी का इलाज होगा
  • मनरेगा के तहत मुखिया 10 लाख रुपए तक की योजनाओं को देंगे मंजूरी 
  • पंचायत को ही मिलेगा पंचायत सरकार भवन बनाने की जिम्मेदारी
  • पंचायती राज प्रतिनिधियों को जल्द मिलेगा हथियारों का लाइसेंस 
  • हरेक ग्राम पंचायत में बनेगा विवाह भवन
  • पंचायतों में 8093 क्लर्कों की नियुक्ति
  • लाइब्रेरियन, क्लर्क और विद्यालय परिचारी (चपरासी) के 15 हजार पदों पर होगी बहाली 
  • प्रखंड स्तर तक के सरकारी संस्थानों में चलेगी ‘'दीदी की रसोई''
  • एसटी के 9 समुदायों (सौरिया पहाड़िया, सावर,असुर, बिरहोर, बिरजीया, हिलखरिया, कोरवा, मालपहाड़िया, परहईया) को पीएम आवास योजना का मिलेगा फायदा
  • बिहार खेल सेवा संवर्ग (भर्ती एवं सेवा शर्ते) नियमावली 2025 के तहत खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी 

 
 
पेंशन की राशि को चार सौ रुपए से 11 सौ रुपए करने के नीतीश सरकार के फैसले से 1 करोड़ 11 लाख 22 हजार लोगों का सीधा फायदा होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले से विधवा महिलाओं, वृद्धों और दिव्यांगों को सीधा लाभ मिलेगा। पेंशन की राशि में इजाफे के ऐलान के बाद से गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नीतीश सरकार के इस फैसले से एक करोड़ से ज्यादा लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। वहीं 94 लाख गरीब परिवारों को दो दो लाख रुपए की मदद मिलने से बिहार की तकदीर बदल जाएगी। वहीं जीविका दीदी का भी मानदेय बढ़ाया गया है। नीतीश सरकार के इस फैसले से बिहार में सामाजिक और आर्थिक स्तर पर समावेश की गति तेज होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!