सुशील मोदी के भाई के निधन पर नीतीश ने जताया शोक, कहा- सामाजिक क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षति

Edited By Ramanjot, Updated: 03 May, 2021 10:10 AM

nitish mourns the death of sushil modi s brother

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि अशोक कुमार मोदी का निधन दुखद है। वह एक सामाजिक व्यक्ति थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि अशोक कुमार मोदी का निधन दुखद है। वह एक सामाजिक व्यक्ति थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस बीच उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी सुशील कुमार मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!