सरकारी स्कूलों में शनिवार को ‘No Bag Day’, अब सिर्फ हाफ डे रहेगा स्कूल; बच्चों को दी जाएगी संगीत-कला की ट्रेनिंग

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Aug, 2026 02:08 PM

no bag day  in government schools on saturdays in bihar

शिक्षा मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के अनुसार, अब शनिवार को सभी सरकारी विद्यालय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही खुलेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक सभी विद्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे।

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शनिवार अब ‘नो बैग डे' होगा और इस दिन बच्चों को संगीत, नाटक सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तिवारी ने कहा कि शनिवार अब हाफ डे होगा और इस दिन बच्चे सिर्फ रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस दिन बच्चों को किताबी शिक्षा से दूर अन्य विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कला और संगीत में पारंगत शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 

शिक्षा मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के अनुसार, अब शनिवार को सभी सरकारी विद्यालय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही खुलेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक सभी विद्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि वर्ग 01 से 08 तक के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को पूर्व निर्धारित गतिविधियां दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। इसके बाद 12 बजे से 12:40 बजे तक मध्याह्न भोजन कराया जाएगा और भोजन के बाद विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी जाएगी। तिवारी ने कहा कि माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को अध्यापन कार्य और पूर्व निर्धारित अन्य गतिविधियां दोपहर 1:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। इसके बाद विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी जाएगी। 

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शिक्षक-शिक्षिकाएं कक्षा संचालन के बाद रोज एक घंटे तक अगले दिन एवं अगले सप्ताह की पाठ योजना तैयार करने, मूल्यांकन कार्य, शिक्षक डायरी अद्यतन करने, विद्यार्थियों के गृहकार्य की जांच, प्रयोगशाला प्रबंधन तथा आवश्यकतानुसार रिमेडियल कक्षाएं संचालित करने जैसे शैक्षणिक कार्य करेंगे। इन कार्यों के पूरा होने के बाद ही वे विद्यालय से प्रस्थान करेंगे। समय-सारणी से संबंधित अन्य सभी प्रावधान पूर्ववत लागू रहेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!