पुलिस ने मेहसी ओवरब्रिज के पास रोकी एक बस, तलाशी में मिली ऐसी चीज...देखकर उड़ गए सभी के होश

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Jun, 2025 02:40 PM

one arrested with carbine and magazine

Motihari Crime News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिला के मेहसी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 27 पर पुलिस ने एक बस से हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि मेहसी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना...

Motihari Crime News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिला के मेहसी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 27 पर पुलिस ने एक बस से हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।        

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि मेहसी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 27 पर मेहसी ओवरब्रिज के पास एक बस की तलाशी ली। इस क्रम में बस यात्री रेज अहमद किट्टू उर्फ संजर अली के पास से पुलिस ने एक स्वचालित कार्बाइन, दो मैगजीन और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने संजर अली को गिरफ्तार कर लिया। वह हथियार को लेकर मोतिहारी आ रहा था।        

चकिया के पुलिस उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पकड़ा गया संजर अली बेगूसराय जिले के नागदाहा थाना सिघौल का रहने वाला है। वर्तमान में वह समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में रह रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेगूसराय से यह हथियार मोतिहारी लाया जा रहा था। विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले पूर्वी चंपारण में लाया जा रहा कार्बाइन जैसा आधुनिक हथियार की बरामदगी ने संभावित हिंसा की आशंकाओं को मजबूत आधार दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!