थानेदार को दांत से काटा...वर्दी फाड़ी, अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी को आग लगाने की कोशिश

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jun, 2025 12:27 PM

police team which went to remove encroachment was attacked

दरअसल, पूरा मामला जिले के फारबिसगंज का है, जहां सोमवार को पुलिस वार्ड संख्या-1 स्थित काली पूजा मेला ग्राउंड के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो दर्जनों की संख्या में स्थानीय...

Police Attacked: बिहार में पुलिस पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला अररिया जिले से सामने आया है, जहां अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस दौरान थानेदार को दांत से काटा गया। इतना ही नहीं, पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ और पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश भी की। 

अतिक्रमण हटाने पहुंची थी पुलिस 
दरअसल, पूरा मामला जिले के फारबिसगंज का है, जहां सोमवार को पुलिस वार्ड संख्या-1 स्थित काली पूजा मेला ग्राउंड के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से किए गए हमले में फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अमित राज और होमगार्ड जवान लक्ष्मण कुमार घायल हो गए। 

वहीं थानाध्यक्ष को हाथ में दांत से काटा गया। उपद्रवियों ने पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस मुख्य आरोपी को थाना ले गई। फारबिसगंज एसडीपीओ ने कहा कि आरोपियों खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!